Tuesday, May 22, 2018

इंग्लिश को आसान कैसे बनाये

हेलो दोस्तों , आपका एडवांस एजुकेशन हब(advance education hub) में स्वागत है।  आज का हमारा टॉपिक है इंग्लिश को आसान कैसे बनाये। दोस्तों मुझे पता है की आप भी ये जानने के लिए उत्साहित होंगे की इंग्लिश को आसान कैसे बनाये।  कैसे इंगलिश में इंट्रेस्ट बनाये। दोस्तों आप से प्रार्थना है कि इसे अंत तक जरूर पढ़े। 

दोस्तों क्या आपका भी इंग्लिश पढ़ने  का मन नहीं करता है? क्या आप भी इंग्लिश सिर्फ कक्षा में पास होने या नंबर लेने  के लिए पढ़ते  है?  क्या आपको भी जॉब एग्जाम में आने वाली वोकैबुलरी से डर लगता है? अगर इन सबका उत्तर हां है तो दोस्तों डरना छोड़ दीजिये। मेने इन समस्याओ को दूर करने के लिए एक  ट्रिक आपके लिए लेकर आया हु।  ट्रिक जानने से पहले दोस्तों हम उसके बारे में जान लेते है जिसके कारन ये समस्या उत्पन हुई है।  इसकी इम्पोर्टेंस क्या है। तो चलिए शुरू करते है।


अंग्रेजी भाषा  विश्व की अंतरास्ट्रीय भाषा  है।  बहुत से देशो में  अंग्रेजी भाषा को मातृभाषा माना  जाता है। उन देशो में लोग अंग्रेजी भाषा का प्रयोग आम बोलचाल में करते है।  आज के समय में अंग्रेजी भाषा का किसी  भी देश का विकास करने में बहुत बड़ा योगदान है।

 भारत में हिंदी राष्ट्रीय भाषा है और अंग्रेजी  भाषा  का प्रयोग केवल आधिकारिक उदेशय के लिए होता है।  फिर भी भारत में अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते है क्यों की हम जानते है की अंग्रेजी भाषा के बिना हमारा विकास नहीं हो सकता है।  यहां तक की हम इस भाषा के बिना जॉब भी नहीं क़र  सकते है।  सभी ऑफिशल्स काम अंग्रेजी भाषा में होने लगे है।  दूसरे देश में जॉब करने के लिए अंग्रेजी का आना बहुत जरुरी है हमारे देश में प्राइवेट कंपनियों में भी इसका अंतर् देखने को मिला है।  प्राइवेट कंपनियों में अंग्रेजी बोलने वालो का वेतन अधिक और हिंदी बोलने वालो को कम वेतन दिया जाता है।  


हमारे भारत में आज अंग्रेजी इतनी जरूरी हो गयी है की इसके बिना सरकारी नौकरी भी नहीं मिल सकती है सरकार  को ऐसा कैंडिडेट चाइये जिसको अंग्रेजी आती हो और केवल आती ही न हो बल्कि बारीकी से अंग्रेजी का ज्ञान हो।  उसको अच्छे से इंग्लिश ग्रामर आनी  चाइये।  उसकी रीडिंग स्किल्स , इंग्लिश स्पीकिंग अच्छी हो तभी कोई स्टूडेंट सरकारी ऑफिसर बन सकता है।

दोस्तों अब मै  अगर बात करू की हमारी कमी क्या है।हमारी सबसे बड़ी कमी  सब्जेक्ट के अंदर रूचि न होना और जब तक किसी काम को करने का मन ही नहीं करेगा तो हम उसमे अपना 100 % दे ही नहीं सकते है।
तो अब मै  आपको बताता हु की अंग्रेजी को आसान कैसे बनाये उसमे इंट्रेस्ट कैसे बनाये।


अंग्रेजी को आसान बनाने के लिए सबसे जरूरी है इसमें इंट्रेस्ट बनाना।  अगर इंट्रेस्ट बन गया तो फिर इंग्लिश सीखना कोई बड़ी बात नहीं है आप आसानी से किसी भी एग्जाम को क्रैक क़र सकते हो।  तो मै  आपको बताता हु इंग्लिश को इंट्रेस्टेड कैसे बनाये। हम सब जानते है की किसी भी समस्या का समाधान उसी समस्या में छुपा होता है तो हम इंग्लिश से ही स्टार्ट करते है।

इसके लिए हमे सबसे पहले आप इंग्लिश बुक खरीदनी होगी जिसमे इंग्लिश स्टोरी हो या फिर वो जिसमे आपको पढ़ने में इंट्रेस्ट आये या फिर आप कोई इंग्लिश अख़बार भी पढ़ सकते हो।  अगर  मै आपको suggest करू तो आपको पहले बुक से ही स्टार्ट करना चाइये क्युकी मुझे पता है हम दो दिन तो इंग्लिश न्यूस्पेपर लेकर आएंगे फिर सोचेंगे छोड़ न यार ऐसा कोनसा हमे आईएएस लगना  है। इसलिए मै  suggest करता हु की एक बार बुक खरीद ली तो खरीद ली बार बार पैसे भी नहीं लगाने पड़ेगे।  और आप यकीं नहीं मनो गे कि इस बुक से हमे कितनी नॉलेज होगी। एक बार इस को इम्प्लीमेंट करके तो देखो खुद पता लग जायेगा। तो हम khan थे..... हा...  इस बुक के 2 पेज ज्यादा नहीं है सिर्फ दो पेज रात को या जब भी आपका मन करे  पढ़ने  है इससे आपका टाइमपास भी होजायेगा और इंग्लिश इम्प्रूवमेंट भी होगी और जब आप उस बुक को पढ़ रहे है उस समय आपके पास एक पेंसिल , एक नोटबुक , एक डिक्शनरी होनी चाइये।

बुक को पढ़ते  वक्त आपको पेंसिल के साथ जो मुश्किल शब्द दिखाई दे मतलब जिसका आपको मीनिंग ना पता हो उसको अंडरलाइन करना है।  पहले आपको जितने पेज पढ़ने है उनको पढ़कर मुश्किल शब्दों को अंडरलाइन करना है और फिर नोटबुक में नोट करके डिक्शनरी से उनका अर्थ देखकर लिखना है।  फिर दुबारा उन्ही पेजो को शब्दों के अर्थ के साथ दुबारा पढ़ना है।  इस तरह आपको  ग्राम्मर के सभी रूल भी देखने को मिलेंगे।  ये ट्रिक आपकी एग्जाम में एरर , fill in the blanks सब कुछ करने में हेल्प करेगी।

इसका फायदा एक ओर भी होगा  मानलो आपको  पहले दो पेजो  से 10 शब्द मिले अगले दिन फिर 10 इसी तरह महीने मे  आपके पास 300 शब्द हो जाये गे।  इससे आपकी vocabulary  बढ़ेगी।

दोस्तों मुझे लगता है ये सब आपको थोड़ा अजीब सा लग रहा होगा लेकिन दोस्तों जब आप इसे एक बार daily rutein मे  implement करते है  तो आपको बहुत फायदा होगा।


दोस्तों अगर टिप्स अच्छी लगी या नहीं लगी या कोई कमी थी तो दोस्तों कमेंट करके जरूर बताये।
और जिसको implementation के बाद अगर थोड़ा बहुत भी changes दिखाई दे तो मुझे जरूर बताये क्युकी मुझे बहुत ख़ुशी होगी।



आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद
कुलबीर सिंह 






No comments:

Post a Comment

 19 मार्च , 2025  राम राम मेरे सभी दोस्तों को , आज इन्टरनेट का जमाना है बच्चा बच्चा जानता है इन्टनेट चलाना ऑनलाइन पेमेंट कैसे करते है ऑनलाइन...